कोंडागांव: बुधसिंह नेताम पर जिलाबदर की कार्रवाई से कोंडागांव में आदिवासी समाज नाराज, प्रेस वार्ता कर कार्रवाई निरस्त करने की मांग
कोंडागांव कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत ने विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में विचाराधीन गोंडवाना समाज जिला अध्यक्ष बुधसिंह नेताम को पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के प्रतिवेदन अनुसार 1 वर्ष के लिए जिलाबदर कर दिया है। जिला प्रशासन की इस कार्यवाही को लेकर कोंडागांव जिले के सर्व आदिवासी समाज ने नाराजगी जताते हुए जिलाबदर कार्यवाही निरस्त करने की मांग की है।