कोंडागांव: जोबा नेशनल हाईवे 30 में पुलिस का जवान हुआ था सड़क दुर्घटना का शिकार, उपचार के दौरान हुई मौत
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 जोबा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था जिसमें बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा थाने में पोस्टेड पुलिस के जवान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है बोलेरो और बाइक की टक्कर हुई थी जिसमें बाइक सवार पुलिस का जवान गंभीर रूप से घायल हुआ था। वही आज उपचार के दौरान उनकी मौत होने की सूचना मीडिया को मिली है।