नवादा: नवादा में नशा खुरानी का शिकार हुआ युवक, सदर अस्पताल में भर्ती
Nawada, Nawada | Jul 4, 2026 नवादा के सदर अस्पताल में एक युवक को भर्ती कराया गया है, जो कथित तौर पर नशा खुरानी का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि युवक दिल्ली से महाबोधि ट्रेन के जरिए अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान यात्रा के क्रम में उसके साथ यह घटना घटी। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।