डिबाई: डिबाई अनाज मंडी में निर्माणाधीन सड़क का विधायक सीपी सिंह ने किया निरीक्षण, विभागीय अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
शनिवार को डिबाई अनाज मंडी की निर्माणाधीन सड़क का विधायक सीपी सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद विधायक ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। बता दें कि स्थानीय लोगों के द्वारा सड़क में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया गया था।