नौगावां सादात: नौगांवा थाना क्षेत्र में मंदिर में घुसकर मूर्तियों को किया खंडित, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
नौगावां सादात के करोन्दी गांव स्थित शिव मंदिर में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में मूर्तियों को खंडित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना 7 मई, 2026 को सामने आई। डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि गांव निवासी आकाश त्यागी पुत्र अनिल त्यागी ने मंदिर में घुसकर शिवलिंग पर स्थापित शेषनाग और भगवान कार्तिकेय की मूर्तियों।