पूरनपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चोरी और छेड़छाड़ का आरोप लगाकर कबाड़ बीनने वाले युवक की पिटाई वीडियो वायरल
पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने छेड़छाड़ व रुपए निकालने का आरोप लगाते हुए एक कचरे से कबाड़ बीनने वाले युवक की पिटाई कर दी। यह देख लोगों में हड़कंप मच गया और युवक को छुड़ाकर बहार निकाल दिया बताया जा रहा है कि युवक कूड़े के ढेर में से कबाड़ बीनकर अपना गुजर बसर करता है और उसकी दिमागी हालत भी कुछ ठीक नहीं है। किसी ओर ने महिला के पैसे चोरी कर लिए।