शाजापुर: शाजापुर की कूडो खिलाड़ी को एसपी ने सौंपा एक लाख रुपए का चेक, इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है चयन
शाजापुर की कूडो खिलाड़ी अनुज्ञा शर्मा का इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए अनुज्ञा को हार्मेनिया जाना। जिसमे ढाई लाख रुपये खर्च होंगे। अनुज्ञा का परिवार आर्थिक रूप से ज्यादा मजबूत नहीं है। ऐसे में एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की मदद से एक लाख रुपये एकत्रित कर राशि का चेक अनुज्ञा को दिया।