शाजापुर: शाजापुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कलेक्टर के ली प्राचार्यों की बैठक, दिये निर्देश
कलेक्टर ऋजु बाफना ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिले सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक ली। जिसमे कलेक्टर बाफना ने कहा कि जिले के सभी प्राचार्य अपनी अपनी संस्थाओं में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और परिणाम मूलक शिक्षा देना सुनिश्चित करें। संकुल प्राचार्य अपने संकुल क्षेत्र में शिक्षकों की कमी की पूर्ति जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से कराये।