पटना ग्रामीण: NDA में सीटों का बंटवारा सही समय पर हो जाएगा: जदयू कार्यालय में बोले पार्टी प्रवक्ता अभिषेक झा
जदयू कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान पार्टी प्रवक्ता अभिषेक झा ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को एनडीए में सीट शेयरिंग की बड़ी चिंता है। एनडीए में सभी पार्टियां इंटैक्ट है। सही समय पर ना ही सीटों का बंटवारा होगा बल्कि प्रत्याशियों का नाम भी अनाउंस हो जाएंगे।