भरथना: भरथना रेलवे स्टेशन के पास अनन्या एक्सप्रेस की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत
भरथना रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह 7 बजे अनन्या एक्सप्रेस की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। खंभा संख्या 1136/17 के पास रेलवे ट्रैक पर उसका क्षत-विक्षत शव मिला। हादसे के बाद ट्रेन करीब पांच मिनट रुकी रही। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।