🚨 बेगूसराय: 15 दिनों से ठप नल-जल योजना, भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे लोग
बेगूसराय जिले के मटिहानी प्रखंड अंतर्गत नयागांव में पिछले 15 दिनों से नल-जल योजना की जलापूर्ति पूरी तरह बाधित है। भीषण गर्मी के बीच लोग पानी की भारी किल्लत झेलने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि सिर्फ एक पाइप लीकेज के कारण सप्लाई बंद है, लेकिन इतने दिनों बाद भी मरम्मत नहीं हो सकी। वहीं, कई जगहों पर नल-जल योजना का काम अब भी अधूरा पड़ा है, जिससे सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों की मांग है कि लीकेज को तत्काल ठीक कर नियमित जलापूर्ति बहाल की जाए और अधूरे कार्यों को जल्द पूरा किया जाए।
क्रेडिट 👉🏾मनोज कुमार सिंह
#Begusarai #Matihani #Nayagaon #NalJalYojana #WaterCrisis #Bihar #NewsOfBegusarai #सच_सब_तक
Begusarai, Begusarai | Jun 26, 2026