गाज़ीपुर: सियासी जुबानी जंग तेज, दयाराम प्रजापति के बयान पर ओपी राजभर का पलटवार, अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना
गाजीपुर की सियासत में जुबानी जंग और तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति के विवादित बयान का तीखे अंदाज में जवाब दिया है। गाजीपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान राजभर ने न सिर्फ दयाराम प्रजापति पर पलटवार किया, बल्कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए।