मुंगावली: मुंगावली में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, हनुमान जयंती पर मुस्लिम समाज ने शोभा यात्रा पर बरसाए फूल
मुंगावली में हनुमान जयंती के अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। गुरुवार शाम करीब चार बजे निकाली जा रही भव्य शोभा यात्रा का मुस्लिम समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया।अथाई मोहल्ले में मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस पर फूल बरसाए और श्रद्धालुओं को शरबत पिलाकर भाईचारे का संदेश दिया।इस दौरान माहौल पूरी तरह उत्साह और सौहार्द से भरा नजर आया।