हरदोई: टड़ियावां थानाध्यक्ष ने डीजे संचालकों के साथ की बैठक, तेज आवाज और अश्लील गाने न बजाने के दिए निर्देश
Hardoi, Hardoi | Apr 10, 2026 हरदोई के टडियावां थाने में थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना रहा।बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी कार्यक्रम में अश्लील,या जाति-धर्म से संबंधित भड़काऊ गाने नहीं बजाए जाएंगे।