बैरसिया: भोपाल: डॉक्टर मनोज वर्मा से लूट मामले में पुलिस ने एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया
Berasia, Bhopal | Apr 13, 2026 भोपाल में डॉक्टर मनोज वर्मा से लूट के मामले में पुलिस ने एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया है, महिला को पहले से पता था कि डॉक्टर 11 तोला सोने का कड़ा पहनते हैं। साइकिलिंग के दौरान बदमाशों ने डॉक्टर की आंखों में मिर्ची डालकर हमला किया, पैर फ्रैक्चर हुआ और आरोपी कड़ा लूटकर फरार हो गए।