शिवपुरी नगर: शिक्षक और दबंगों के चंगुल में दतुला: 100 बीघा वन भूमि हथियाई, मवेशियों का निवाला छीना
शिवपुरी जिले की नरवर तहसील स्थित ग्राम दतुला में इन दिनों प्रशासनिक उदासीनता और दबंगों की मनमानी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। गांव के निवासी पिछले काफी समय से एक विकट संकट का सामना कर रहे हैं, जहां उनकी जीवन रेखा मानी जाने वाली सरकारी जमीन और सार्वजनिक रास्ते पर कुछ दबंगों ने कब्जा जमा लिया है।