डौण्डीलोहारा: तेज बहाव में मौत को दावत: खारखरा के मुख्य गेट पर बच्चों की खतरनाक छलांगें
दुर्ग-भिलाई निगम के लिए पानी छोड़ा जा रहा जहां पानी का बहाव काफी तेज है। इसके बावजूद छोटे-छोटे बच्चे और युवा बिना किसी डर के ऊंचाई से सीधे तेज बहाव वाले पानी में छलांग लगाने से नहीं कतरा रहे हैं। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि बच्चे मौत के खतरे को नजरअंदाज कर गहरे पानी में कूद रहे हैं।