5 नवंबर बुधवार रात्रि 8:00 बजे लगातार पारिवारिक कलह से परेशान होकर वृद्ध महिला ने कुएं मे छलांग लगा दी। गनीमत यह रही की घटना की जानकारी तुरंत होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला। और उसे चोटिल अवस्था मे अस्पताल पहुंचाया गया। वृद्ध महिला के मुताबिक उसके पति, जेठानी व अन्य परिजनों के बीच लगातार कलह की स्थिति बनी हुई है।