गुना नगर: बजरंगगढ़: बहनोई की हत्या करने वाले भाई को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
गुना में बजरंगगढ़ थाना के मरघट साल चौपट नदी के पास 16 नवंबर 2025 को मृतक देवेंद्र अहिरवार का कुएं में शव मिला था। 29 अप्रैल को लोक अभियोजक अलंकार वशिष्ठ ने बताया, प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश ने आरोपी विजय अहिरवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मृतक देवेंद् अपनी पत्नी आरोपी की बहन से विवाद करता था। इसी को लेकर साले ने जीजा की हत्या कर दी थी।