श्रीमाधोपुर: श्रीमाधोपुर में मंगलवार को 65 फीट ऊंचा रावण जलाया जाएगा
श्रीमाधोपुर में दशहरा उत्सव मंगलवार को कचियागढ़ स्टेडियम में मनाया जाएगा। 65 फीट ऊंचे रावण सहित कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाएंगे। पंजाबी मंदिर से स्टेडियम तक जुलूस निकलेगा, जिसमें रंगीन आतिशबाजी का भी आयोजन होगा।