नागौर: खींवसर में युवक के शव मिलने के मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंचे नागौर पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस
Nagaur, Nagaur | Oct 28, 2024 नागौर जिले के खींवसर क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक के शव व एक युवक के घायल अवस्था में मिलने के मामले को लेकर नागौर एसपी नारायण टोगस सोमवार को सुबह आठ बजे खींवसर पहुंचे।जहां उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि खींवसर अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली की एंबुलेंस ईएमटी का शव व चालक घायल अवस्था में मिले है।पुलिस मौके पर पहुंची।