गोरखपुर: रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर के पेट्रोल पंप पर फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इंदिरा नगर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP) पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की दोपहर बाद गोली चलने से सनसनी फैल गयी। विवाद पहले तेल भराने को लेकर हुआ। सूचना पाकर मौके ओर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं है। दोपहर में पेट्रोल पम्प लर कुछ भीड़ थी। इसी बीच बाइक में पहले तेल भरवाने की बात पर विवाद हो गया।