गोरखपुर: नॉर्मल इलाके में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरने से 5 मजदूर दबे, एक की हालत गंभीर
नॉर्मल इलाके में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। बिजली विभाग की दीवार गिरने से वहां काम कर रहे 5 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नाली निर्माण के लिए मजदूर खुदाई का काम कर रहे थे। इस दौरान बिजली विभाग की पुरानी और जर्जर दीवार अचानक गिर गई। दीवार के मलबे में कई मजदूर दब गए।