कांके: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी की दुर्गापूजा में शामिल हुए सांसद संजय सेठ
Kanke, Ranchi | Oct 17, 2026 बरियातू स्थित हाउसिंग कॉलोनी में आयोजित दुर्गापूजा उत्सव में शनिवार दोपहर करीब दो बजे सांसद संजय सेठ शामिल हुए। इस मौके पर सांसद संजय सेठ ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर रांची की महापौर रोशनी खलखो, महानगर बीजेपी अध्यक्ष वरुण साहू, पूर्व विधायक समरी लाल, महामंत्री बलराम सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।