पटना ग्रामीण: ऊर्जा ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने AI सम्मिट 2026 की दो दिवसीय कार्यशाला का किया उद्घाटन
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऊर्जा ऑडिटोरियम में AI सम्मिट 2026 के दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। शनिवार सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पौधा देकर उनका स्वागत किया गया और उसके बाद दीप प्रज्वलित कर उन्होंने AI सम्मिट 2026 का उद्घाटन किया। वहीं इस मौके पर बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद रहे।