राजनगर: केन-बेतवा लिंक परियोजना: कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने गांवों में लगाई जनचौपाल, सुनीं लोगों की समस्याएं
केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित ग्रामों में छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे राजनगर तहसील के अंतर्गत आयोजित इस जनचौपाल में पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अतिरिक्त कलेक्टर नमः शिवाय अर्जरिया और सर्वे टीम के सदस्य भी मौजूद रहे।अधिकारियों ने मौके पर ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं