कासगंज: जिले में यातायात पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 275 वाहनों के काटे गए चालान
कासगंज पुलिस के विशेष यातायात अभियान के तहत बुधवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण हटवाए गए और दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। यातायात पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग वाहनों पर कार्रवाई की।