शाजापुर: महूपुरा में एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुई मारपीट में 2 लोग हुए घायल
शाजापुर:दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला सहित दो लोग घायल हो गए। शनिवार को शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार महूपुरा क्षेत्र में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई जिसमें संतोष मंडावर पिता गुलाब मंडोवर और एक महिला घायल हो गए, जिन्हे उपचार हेतु शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।