शाहजहांपुर: मदनापुर पुलिस ने युवती को भगाने के आरोपी को दबोचा, सामूहिक दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई गईं
मदनापुर पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त गोविन्द उर्फ जितेन्द्र (निवासी हजरतपुर, बदायूं) को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर बुधवार को दोपहर करीब 12:35 बजे कटरा जलालाबाद रोड स्थित बरुआ पट्टी तिराहे के पास से आरोपी को दबोचा। पुलिस के अ