हमीरपुर: भभौरा में पानी की टंकी पर भगवा और बाबा साहेब का झंडा लगाने को लेकर तनाव, पुलिस दोनों पक्षों को समझाने में जुटी
थाना क्षेत्र के भभौरा गांव में पानी की टंकी में भगवा ध्वज एवं बाबा साहब का झंडा लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास किया है। भभौरा गांव में पानी की टंकी पर बुद्ध जयंती की अवसर पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का झंडा लगाया गया था। दूसरे पक्ष के लोग टंकी पर ही उसी के बराबर भगवा ध्वज लगा द