बरहरुवा: बरहरवा में मंदिर उद्घाटन सह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पंचमुखी हनुमान का नगर परिभ्रमण, प्राण प्रतिष्ठा गुरुवार को
बरहरवा कुशवाहा टोला नागेश्वरी देवी स्मारक कन्या उच्च विद्यालय के समीप पंचमुखी हनुमान मंदिर उद्घाटन सह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को पंचमुखी हनुमान जी का बरहरवा शहर परिभ्रमण सैकड़ो की संख्या में शामिल श्रद्धालुओं के साथ कराया गया।