इटारसी: इटारसी के नाला मोहल्ला मस्जिद पुलिया बंद होने से देर रात सड़क पर लगा लंबा जाम, वीडियो आया सामने
इटारसी में शुक्रवार शनिवार देर रात शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। नाला मोहल्ला मस्जिद पुलिया के पास यार्ड रोड बंद होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया।जिसका वीडियो रात करीब 1 बजे से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार जाम के दौरान लोग कई घंटों जाम में फंसे रहे।घंटे से भी ज्यादा समय तक रेंगते हुए जाम में फंसे रहे।