उज्जैन की दीक्षा ने चने की दाल पर उकेरे 12 ज्योतिर्लिंग, रचा इतिहास ✨
उज्जैन की बेटी दीक्षा कुशवाह ने अपनी अद्भुत सूक्ष्म कला से इतिहास रच दिया है। उन्होंने मात्र 22 मिनट में चने की दाल के दाने पर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग उकेर कर शानदार कीर्तिमान स्थापित किया है। इस बेमिसाल हुनर के लिए दीक्षा का नाम 'वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड' में दर्ज कर लिया गया है, जिससे पूरे शहर का मान बढ़ा है।
#UjjainNews #WorldRecord #MicroArt #MahakalNagari #ProudUjjain