राजनगर: किसान नेता अमित भटनागर की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन अलर्ट, ढोढन बांध स्थल पर आंदोलन रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ाई
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे केन-बेतवा लिंक परियोजना, ढोढन बांध एवं पन्ना टाइगर रिजर्व पन्ना के अधिकारी धोरण क्षेत्र पहुंचे। प्रशासन को आशंका थी कि आंदोलनकारी बांध निर्माण कार्य रुकवाने के उद्देश्य से ढोढन बांध स्थल तक पहुंच सकते हैं।इसी को देखते हुए पन्ना टाइगर रिजर्व के भूषण नाके से लेकर धोरण क्षेत्र तक भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई।