#थाना_पवई पुलिस की बड़ी सफलता
🔷 महिला पर जानलेवा हमला करने वाला वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार किया गया।
➡️ दिनांक 16 जुलाई 2026 को थाना पवई क्षेत्र में एक महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित अभियुक्त सुजीत मौर्य को थाना पवई पुलिस ने दिनांक 17/18 जुलाई 2026 की रात्रि पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त खंडोरा अंडरपास के पास छिपा हुआ है। घेराबंदी के दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद उसने दोबारा तमंचा लोड करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पवई भेजा गया।
👉 पूछताछ में अभियुक्त ने महिला पर धारदार हथियार से हमला करने की घटना स्वीकार की।
💠 बरामदगी:-
🔹 एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर)
🔹 एक जिन्दा कारतूस (.315 बोर)
🔹 एक खोखा कारतूस (.315 बोर)
🔹 ₹220 नगद
@Uppolice
@adgzonevaranasi
@digazamgarh
Azamgarh, Uttar Pradesh | Jul 18, 2026