धोरैया: धोरैया बाजार निवासी एक वारंटी को धोरैया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा बांका जेल
धोरैया पुलिस ने गुप्त सूचना पर धोरैया बाजार निवासी एक एनबीडब्लु वारंटी सत्य प्रकाश गौतम उर्फ राजू यादव को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी देते हुए धोरैया थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति के विरुद्ध बांका न्यायालय से एनबीडब्लु वारंट जारी हुआ था। जिसके आलोक में उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया।