अनूपपुर: महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाज़ार, गौशालाएँ होंगी मजबूत: सीईओ
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक में जिले की 13 गौशालाओं के सुव्यवस्थित संचालन और महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशालाओं की व्यवस्थाओं का एक सप्ताह में फॉलोअप लेने को कहा। बैठक में समूहों के नवाचार, उद्योग आधार पंजीयन, ऋण वसूली पर चर्चा की गई ।