भदोही: चौरी में लोहे के बॉक्स में मिला विवाहिता का प्रेमी, परिजनों ने की उसकी धुनाई
चौरी थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के कमरे में रखे लोहे के बॉक्स में उसका प्रेमी छिपा मिला। महिला का पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई गया था और देवर कांवर यात्रा पर था। इसी दौरान विवाहिता ने मायके से प्रेमी को बुला लिया। दोनों मंगलवार को दिनभर कमरे में साथ रहे। देर रात देवर के कहने पर दरवाजा खुलवाया गया तो कमरे में युवक की चप्पल देखकर शक हुआ।