खरगोन। जिले की महती अंबकनाल परियोजना से सिंचाई के लिए छोड़े जा रहे पानी से किसान संतुष्ट नही है। मंगलवार को कसरावद जनपद के ग्राम दुर्गापुर से किसान कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां किसानों ने पानी छोड़ने की मांग को लेकर डिप्टी कलेक्टर पूर्वा मंडलोई को ज्ञापन सौंपा।