सदर: चेतगंज थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट और छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Apr 27, 2026 वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और महिलाओं से छेड़खानी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पंकज (32) व रोशन (30), निवासी ग्राम धरदे, जनपद चंदौली को पकड़ा।