कासगंज: बकरीद को लेकर सोरों में पुलिस ने किया अलर्ट, निकाला गया फ्लैग मार्च
आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सोरों पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों में मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह या आपत्तिजनक पोस्ट न करने की चेतावनी भी दी गई