हमीरपुर: पढ़ोरी गांव में युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मृतक के पीछे पत्नी और तीन मासूम बच्चियां हैं
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली के गांव पढोरी में शुक्रवार को युवक प्रमेंद्र ने घर के कमरे के छल्ले में रस्सी बांध कर फांसी लगा खुदकुशी कर ली। मृतक अपने पीछे पत्नी व तीन मासूम बच्चियां छोड़ गया है। मामले की पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। यह जानकारी शनिवार को सात बजे मिली है।