बरेली: फरीदपुर में 80 लाख की स्मैक के साथ नबी शेर अली को दबोचा गया, खातों में 5 करोड़ से ज्यादा का खेल
बरेली की फरीदपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर नबी शेर अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 400 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस जांच में पिछले 3-4 साल में उसके खातों से 5 से साढ़े 5 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन भी सामने आए हैं।