सूरजपुर: विद्युत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और शिकायत निवारण प्रक्रिया की दी गई जानकारी
सूरजपुर में बुधवार को विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, अंबिकापुर द्वारा विद्युत उपभोक्ता जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन, मीटर संबंधी समस्याएं, बिलिंग त्रुटि, लो-वोल्टेज, नाम परिवर्तन, नेट मीटरिंग और पीएम सूर्यघर योजना सहित विभिन्न सेवाओं के निर्धारित समय-सीमा में निराकरण के अधिकारों की जानकारी दी गई।