ग्वालियर गिर्द: एजी पुल पर मिट्टी से भरा मिनी ट्रक पलटा, महिला दबी, हालत गंभीर
शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के महालेखाकार पुल पर सिटी सेंटर से आ रहे एक मिनी ट्रक के नीचे दबने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।किसी तरह लोगों ने इस महिला को ट्रक के नीचे से निकाला और अस्पताल भिजवाया. समझा जाता है कि ट्रक का स्टेयरिंग या ब्रेक फेल हुआ है इसके बाद चालक ने ट्रक को छोड़कर पुल से सेट पेड़ से लटक कर भाग निकलने में ही अपनी भलाई समझी।