छतरपुर नगर: खेत में पेड़ के नीचे खड़ी महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत,जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम।
सटई थाना क्षेत्र के भड़नपुरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम करीब 4 बजे उस समय हुआ, जब महिला खेत में काम के दौरान बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी हो गई थी।जानकारी के अनुसार, राजकमारी पटेल पत्नी रामेश्वर पटेल अपने खेत पर मौजूद थीं।वही शव का आज 04 जुलाई सुबह करीब 11:30 बजे जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ।