जांजगीर: चेक बाउंस मामले में फरार वारंटी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया, न्यायालय में किया गया पेश
जांजगीर-चांपा पुलिस ने चेक बाउंस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार की है। आरोपी चंद्रशेखर आजाद, निवासी पुटपूरा, जमानत मिलने के बाद न्यायालय की शर्तों का उल्लंघन कर फरार हो गया था। थाना जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश