मुरैना नगर: सवितापुरा रोड पर बेकाबू कंटेनर ने बिजली पोल को मारी टक्कर, इलाका अंधेरे में डूबा, वीडियो वायरल
मुरैना के सवितापुरा रोड पर आज दोपहर सीमेंट से भरा कंटेनर बैक करते समय अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली पोल से जा टकराया,जिससे पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पूरे इलाके की बिजली सप्लाई घंटों बंद रही।विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची, मरम्मत कर सप्लाई बहाल की,जबकि हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और भारी वाहनों पर रोक लगे।