मुरैना नगर: नयागांव मोड पर आटे का कट्टा लेने जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
कैलारस थाना क्षेत्र के नया गांव मोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी ,जिससे दो लोग घायल हो गए जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया ।जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है ।मृत युवक को पीएम हाउस भिजवा दिया गया है।