डुमरा: पुलिस की 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई: 15 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में अंग्रेजी व देसी शराब बरामद
जिले में अपराध एवं शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिछले 24 घंटे के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाकर कुल 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।